computer knowledge in hindi
1. चिप्स के उत्पादन हेतु निम्न में किसकी जरूरत होती है Ans. सिलिकोन व्याख्या : चिप्स के उत्पादन हेतु सिलिकॉन की जरूरत होती है। सिलिकॉन (Silicon)) एक रासायनिक तत्व है। यह पृथ्वी पर ऑक्सीजन के बाद सबसे अधिक पाया जाने वाला तत्व है। सिलिकॉन के यौगिक एलेक्ट्रॉनिक अवयव, साबुन, शीशे एवं कंप्यूटर चिप्स में इस्तेमाल किए जाते हैं। सिलिकॉन की खोज 1824 में स्वीडन के रसायनशास्त्री जोंस जकब बज्रेलियस ने की थी। आवर्त सारिणी में इसे 14वें स्थान पर रखा गया है। 2. ऐसे कंप्यूटर जो पोर्टेबल होते है और यात्रा करने वाले प्रयोक्ताओं के लिए सुविधाजनक होते है Ans. लेपटॉप व्याख्या : लैपटॉप पोर्टेबल होते है और यात्रा करने वाले प्रयोक्ताओं के लिए सुविधाजनक होते है। 3. पंचम पीढ़ी के कंप्यूटरों कि प्रमुख विशेषता निम्न में से कौन से होगी Ans. घर घर उपयोग व्याख्या : पंचम पीढ़ी के कंप्यूटरों कि प्रमुख विशेषता इनका घर घर उपयोग होना है। 4. CRAY क्या है Ans. सुपर कंप्यूटर व्याख्या : CRAY एक सुपर कम्प्यूटर है। क्रे इंक एक अमेरिकी सुपरकंप्यूटर निर्माता है, जि...